Wednesday, August 24, 2016

5s Methodology in Shopfloor


5s कार्यप्रणाली का उद्देश्य कार्यस्थल को व्यवस्थित व साफ़ सुथरा बनाना है। ऐसा वातावरण जहाँ हर चीज़ के लिए जगह और हर चीज़ अपनी जगह पर है।
यह Lean Manufacturing की तकनीकियों में सबसे ज्यादा उपयोग की जाने वाली तकनीक है। इसको Lean सिद्धान्त की नींव माना जाता है।


1-पहला "S" (Seiri) जिसका मतलब छँटाई करना।
अपने कार्यस्थल से ऐसी चीज़ों की छँटाई करना जो उपयोग की न हों।
सबसे पहले अपने कार्यस्थल पे जरुरत के सामान और उपयोग में ना आने वाले सामान की सूची तैयार करें।
जो कभी उपयोग में न आने वाले सामान को कार्यस्थल से हटा ही दें।

कभी कभी उपयोग में आने वाले सामान को ऐसी जगह रखें ताकी जरुरत के समय हम आसानी से उसका इस्तेमाल कर सकें।
जिस औजार व सामान की हमें हमेशा जरुरत पड़ती है उनको अपने एक हाथ क बराबर की दूरी तक ही रखें जिससे की उसे उपयोग के लिए लेते व रखते समय समय बर्बाद न हो।


पहले S के फायदे:- जरुरत का सामान अगर हाथ के बराबर की दूरी पर होगा तो उसे ढूँढने में समय व्यर्थ नहीं होगा।
कार्यस्थल पर अनावश्यक चीज़ों के होने से दुर्घटनाओं की सम्भावना रहती है जिससे हम बच सकते हैं।


2-दुसरा "S" (Seiton) जिसका मतलब क्रम में लगाना
अनावश्यक वस्तुओ को अपने कार्यस्थल से हटाने के बाद उपयोगी वस्तुओं को अब हमने व्यवस्थित तरीके से रखना है।
जो कम उपयोग की वस्तुएं हैं उन्हें एक केंद्रित स्टोर में रखें
जो दिन में एक दो बार काम पे आती हो उसे अपने cell या लाइन पर ही रखें।
जो हमेशा उपयोग में आती हो उनको उपयोग की जगह पर ही रखें।
इन सभी चीज़ों का स्थान निर्धारित करें, और इन चीजों को इनके निर्धारित स्थान पर ही रखें।



फायदे:- जरुरत के समय चीज़ें बिना समय व्यर्थ करे मिल जाएगी।
चीजों को ढूँढने के लिए इधर उधर नहीं भागना पड़ेगा।


3-तिसरा "S" (Seiso) जिसका मतलब सफाई रखना
अपने कार्यस्थल को साफ़ सुथरा बना के रखें। 
सफाई को बनाए रखने के लिए रोकथाम-संबंधी उपाय करें। 
साफ़ कार्यस्थल में काम करने की आदत डालें। और 
सफाई के लिए निरक्षण करें।



फायदे- साफ़ कार्यस्थल पर कमियों को आप जल्दी पकड़ सकते हैं।
साफ़ सुथरा उपकरण लंबे समय तक क्रियाशील रहता है।
साफ़ सुथरे कार्यस्थल पर दुर्घटनाओं की संभावना ना के बराबर होती है।


4-चौथा "S'' (seiketsu) जिसका मतलब मानकीकरण करना
यह उन नियमो का मानकीकरण है जिनके पालन से 1s, 2s, 3s में सफलता मिलती है। जैसे की चेक लिस्ट बनाना, जिम्मेदारी सौंपना आदि।


5-पांचवा "S"(shitsuke) जिसका मतलब सदैव अनुशाशन रखना।
इसे लागु करना और लक्ष्य को हासिल करना काफी मुश्किल है। इसे मजबूत बनाये रखना जरूरी है नहीं तो 5s का ढांचा गिर सकता है।
जो कार्यस्थल स्वचालित रूप से व्यवस्थित रहता है, अपनी गतिविधियों को नियंत्रित करता है और अपने में लगातार सुधार लाता है वह अनुशाशित कार्यस्थल कहलाता है।


अधिक जानकारी के लिए Comment करे




Monday, August 15, 2016

Life at Shop floor



Hello friends,
Here you can see the most faced experience inyour shop floor life with solutions, i am not an expert but can solve your problems and can make you as strong to overcome your problems,
jarurat hai bas mere sath bane rehne ki or mujhse sawal pooch sakte hai comments ke through and  it will be my pleasure to help you out.
ye phla article just ek introduction hai, jald hi apke samne pesh karunga shop floor me effective tarike se kese kaam kare or ap logon ke development ke lie kuch khash tips and tricks,
so keep waiting and stay tuned to my blog........
thank you guys
Regards
Ravi